शहर में होगा पूर्व बिहार का पहला मॉल

भागलपुरः भागलपुर में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं. अजगैबीनाथ, गंगा, डॉल्फ़िन अभ्यारण्य, ऐतिहासिक दिगंबर जैन बासु पूज्य मंदिर, विक्रमशिला विश्वविद्यालय समेत कई स्थान पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं. भागलपुर में शॉपिंग मॉल बनने से विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी.

पूर्वी बिहार का यह पहला मॉल होगा, जहां होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्पलेस, मल्टीप्लेक्स सहित सभी सुविधाएं होंगी. ये बातें सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को कहीं. वह जीटीएम ग्रुप की ओर से मानिक सरकार चौक के समीप शॉपिंग मॉल के भूमि पूजन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रहे थे. सांसद श्री हुसैन ने कहा कि होटल व मॉल के लिए कम्यूनिकेशन का होना जरूरी है. कम्यूनिकेशन के लिए यातायात व अन्य व्यवस्था भी होनी चाहिए.

मुख्य धारा से जुड़ेगा शहर- इससे पहले विधि-विधान से भूमि पूजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत बनारस घराने के काजमी हुसैन ने शहनाई बजा कर की. गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि मॉल का निर्माण होने से शहर देश की मुख्यधारा से जुड़ेगा. उन्होंने कहा कि मैं यहां का एक आम नागरिक होने के नाते यहां का इंफ्रास्ट्रेचर मजबूत कर रहा हूं. यह मॉल भागलपुर के आम लोगों का होगा. मेयर डॉ वीणा यादव ने कहा यह यादगार समय है, जब यहां पर पहले मॉल की नींव डाली जा रही है. इस मौके पर सांसद निशिकांत दूबे के माता-पिता एवं पत्नी अनुकांत दूबे समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे. इनके अलावा बॉलीवुड कलाकार आदी ईरानी, शिवा, विधायक अजय मंडल, विधायक अमन पासवान, पूर्व सांसद चनचन यादव, पूर्व मंत्री दिलीप सिन्हा, पूर्व विधायक अंबिका प्रसाद, प्रशांत मंडल, चेंबर उपाध्यक्ष दीपक भुवानियां,अनंत ओझा, ग्रुप के उपाध्यक्ष परमजीत वालिया, मार्केटिंग मैनेजर शिवशंकर झा, प्रवक्ता मंतोष कापरी , विजय कमार सिंह प्रमुख निरंजन साह, नरेशचंद्र मिश्रा, लक्ष्मीकांत मंडल ओद उपस्थित थे.

होगा मल्टीप्लेक्स भीजीटीएम ग्रुप के एमडी तुषार कुमार ने बताया कि मॉल के साथ-साथ होटल, तीन स्क्रीन मल्टीप्लेक्स भी बनेगा. इसमें स्वचालित सीढ़ियां, रेस्टोरेंट में देशी-विदेशी लजीज व्यंजन, भागलपुर की ऐतिहासिक झलक देखने को मिलेगा. यह मॉल दो फ़ेज में 30 माह में तैयार होगा. मॉल के कंस्ट्रशन के लिए विदेशी एजेंसी का सहयोग लिया जायेगा. ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर क्रिकेटर हरभजन सिंह हैं.

This Article Posted on: March 7th, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.