- 15 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे -
लखनउ : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के नये मुख्यमंत्री बनेंगे. पार्टी विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुन कर मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम पर मोहर लगा दी है. सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश 38 साल उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे.
पार्टी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार चुनाव में जनता से किये गये सभी वायदे पूरे करेगी. उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जाति और मजहब के नाम पर कोई भेदभाव नहीं किया जायेगा. कानून और व्यवस्था सरकार की पहली उनकी प्राथमिकता होगी एवं ईमानदार अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया जाएगा.
इस प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि कर्तव्य पालन में कोताही बरतने वालों को दंडित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बसपा राज में बने स्मारकों में खाली पड़ी जगहों पर अस्पताल और शिक्षण संस्थान बनाये जा सकते है.
उ प्र को सही दिशा अब मिलेगी क्योकि एक युवा की सोच ही इस देश और इस समाज को नयी दिशा दी है उ प्र का विवेकानन्द मिल गया.
Post new comment