मुजफ्फ़रपुर : होली डे स्पेशल के रूप में रेल प्रशासन ने तीन अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल, गुवाहाटी से लखनउ व डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ के लिए है.
सीनियर डीसीएम समीर कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनल से मुजफ्फरपुर के लिए गाड़ी संख्या 01057 प्रत्येक बुधवार को 4 अप्रैल से 20 जून तक 12 ट्रिप चलेगी, जबकि मुजफ्फरपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए 01058 प्रत्येक शुक्रवार को 6 अप्रैल से 22 जून तक 12 ट्रिप चलेंगी.
इसी तरह गुवाहाटी से प्रत्येक गुरुवार को ट्रेन संख्या 05639 प्रत्येक गुरुवार को लखनऊ के लिए 5 अप्रैल से 28 जून तक 13 ट्रिप चलेगी, जबकि लखनऊ से गुवाहाटी के लिए प्रत्येक शुक्रवार को 6 अप्रैल से 28 जून तक 13 ट्रिप चलेंगी.
डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ के लिए प्रत्येक शुक्रवार को 6 अप्रैल से विशेष ट्रेन 05903 29 जून तक 13 ट्रिप चलेंगी जबकि चंडीगढ से प्रत्येक रविवार को डिब्रूगढ के लिए 8 अप्रैल से 1 जुलाई तक 13 ट्रिप चलेगी.
Post new comment