गौरवशाली इतिहास को दुहराने का प्रयासः डीएम

मोतिहारीः आज बिहार की अपनी पहचान है. बिहार कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, कुशल प्रशासन सहित अन्य क्षेत्रों में देश में आदर्श बना है. दूसरे राज्य बिहार मॉडल को अपना रहे है. उक्त बातें नगर विधायक प्रमोद कुमार ने नगर भवन परिसर में आयोजित बिहार दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहीं.उन्होंने आगे कहा कि यहां के किसान शोध कर रहे हैं. इससे हमारी उपज बढ़ गयी है.

उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना में अड़ंगा पर केंद्र को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हर हाल में केविवि की स्थापना होगी.स्वागत भाषण में जिलाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने कहा कि बिहार दिवस बिहार के गौरवशाली इतिहास दुहराने का दिवस है. चंपारण में कमा कर पदाधिकारी अपने को गौरवान्वित महसूस करते है. बिहार का इतिहास गौरवशाली है, हमें पुराने गौरव को प्राप्त कर नया बिहार बनाना है. उन्होंने कहा कि चंपारण के विभूति देश में नाम रोशन करते रहे है. यह सिलसिला आज भी जारी है. आज बिहार जिस गति से प्रगति कर रहा है, उससे आनेवाले दिनों में बिहार देश का सबसे उन्नत राज्य होगा.

सभापति प्रकाश अस्थाना के कहा कि आज बिहार दूसरे राज्यों को राह दिखा रहा है. पिछले साढ़े छह वर्षो में जितना विकास हुआ, उतना बिहार के स्थापना के बाद कभी नहीं हुआ था. कार्यक्रम का संचालन एनइपी निदेशक उमाशंकर राम ने की. उन्होंने विभिन्न विभागों के विकास का आंकड़ा प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रमोद कुमार, जिलाधिकारी अभिजीत सिन्हा, नप सभापति प्रकाश अस्थाना ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रुप से किया.इस दौरान वर्तमान परिपेक्ष्य में बिहार व चंपारण प्रगति के पथ पर विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार की अध्यक्षता एलएनडी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो रामप्रवेश शर्मा ने की.

सेमिनार का संचालन प्रो अरुण कुमार सिंह ने किया. इस दौरान वक्ताओं ने बिहार के विकास में चंपारण की भूमिका की जानकारी दी.सेमिनार को प्रो शोभाकांत चौधरी, प्रो कर्मात्मा पांडेय, प्रो राम निरंजन पांडेय, हरिश्चंद्र चौधरी, ममता रानी वर्मा,संगीता चित्रांश, श्रीकांत प्रसून सहित अन्य शिक्षाविदें ने संबोधित किया.मौके पर अपर समाहर्ता प्रमोद कुमार बिहारी, डीडीसी शशिभूषण तिवारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार, वरीय उपसमाहर्ता सुनील कुमार, कमलेश कुमार सिंह, डीइओ शैलेंद्र कुमार, डीपीओ अमर भूषण सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

This Article Posted on: March 22nd, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.