समाहरणालय के दुकानदारों पर प्रशासनिक डंडा

मोतिहारीः रविवार को समाहरणालय परिसर स्थित होटल व चाय-पान दुकानों को प्रशासन ने खाली करा दिया. पूर्वाह्न् करीब दस बजे सदर एसडीओ राधाकांत सदल-बल समाहरणालय परिसर पहुंचे व दुकानदारों को दुकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया. एक-दो दुकानदार को छोड़ बाकी रविवार की बंदी के कारण वहां नहीं थे. एसडीओ के आने की सूचना बाकी दुकानदारों को मिली. कुछ ही देर में सभी दुकानदार आ धमके.

दुकानदारों को एसडीओ ने अविलंब दुकान हटाने का निर्देश दिया.
उनकी बातें सुनकर अनुज्ञप्तिधारी दुकानदार स्तब्ध रह गये. क्योंकि उनके दुकान की वैधता 31 मार्च यानी शानिवार को खत्म हुई थी. काफी आरजू-विनती करने के बाद एसडीओ दुकानदारों को तीन बजे तक का अल्मीटेम देकर चले गये. उनके जाने के बाद सहमे दुकानदार आनन-फानन में अपनी दुकान हटाने लगे. इस बीच दुकानदार अपनी व्यथा सुनाने जिलाधिकारी अभिजीत सिन्हा के पास भी गये. डीएम ने उनकी बात सुनी. दुकान हटाये जाने की सूचना पर जिला विधिज्ञ संघ के सचिव राजीव कुमार द्विवेदी उर्फ पप्पू दूबे वहां पहुंचे.

उन्होंने दुकानदारों की समस्या सुनी तथा वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी.
इधर, दुकानदार अपने स्तर से राजनेताओं को जानकारी देते रहे. लेकिन एक भी राजनेता उनकी सुधि लेने नहीं पहुंचे. पीड़ित दुकानदारों में कमलेश कुमार, संजीव कुमार सिंह, जोगी महतो, मिश्री लाल उर्फ टमाटर लाल आदि ने प्रशासन के इस कार्रवाई का जमकर विरोध किया. दुकानदारों ने कहा कि समाहरणालय परिसर में 31 दुकानदार अनुज्ञप्तिधारी हैं. इनका रिन्युअल प्रतिवर्ष होता है. वित्तीय वर्ष 2011-12 के लिए उन्होंने अनुज्ञप्ति लिया है.

इसकी मियाद 31 मार्च यानि शनिवार को खत्म हुई. प्रशासन ने बिना अल्टीमेटम दिये एक दिन बाद ही दुकान खाली कराना शुरू कर दिया. उनलोगों ने प्रशासन की कार्रवाई के विरुद्ध एक आवेदन मुख्यमंत्री को फैक्स किया. इस बाबत सदर एसडीओ राधाकांत ने बताया कि अवैध दुकानें हटायी जा रहा है. अपर समाहत्र्ता प्रमोद कुमार बिहारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की सेवा यात्र को लेकर अतिक्रमण खाली कराया जा रहा है. सेवा यात्र के बाद मामले की जांच कर न्यायोचित्त कार्रवाई की जायेगी.

This Article Posted on: April 2nd, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.