सिलीगुड़ी : स्वर्ण व्यवसायियों द्वारा 18 मार्च से राष्ट्रव्यापी आंदोलन चल रहा है. 20-21 मार्च को व्यवसायियों ने राज्य उद्योग मंत्री पार्थो चटर्जी के आश्वासन पर हड़ताल वापस ले लिया था.पर मंत्री ने स्वर्णव्यवसायियों की एक भी मांग पूरा नहीं की.अंत में पुन: ये व्यवसायी हड़ताल पर आ गये हैं.
सोमवार को अपनी भविष्य की रणनीति को लेकर मित्र सम्मेलनी में एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया.सिलीगुड़ी तथा आस-पास के क्षेत्रों से करीब 5000 स्वर्ण व्यवसायियों ने भाग लिया.स्वर्ण शिल्पी व्यवसायियों की ओर से वेनस मोड़ पर दोपहर एक से दो बजे सड़क जाम किया गया. बाद में सिलीगुड़ी के ओसी और एसडीओ के हस्तक्षेप पर व्यवसायियों ने सड़क जाम उठाया.सिलीगुड़ी स्वर्ण शिल्पी व्यवसायी समिति के अध्यक्ष सोनावासी कर्मकार ने बताया कि इस सम्मेलन के बाद हमने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरने का निर्णय लिया है.
हड़ताल से होने वाले घाटे के विषय में उन्होंने बताया कि अब तक सिलीगुड़ी के स्वर्ण व्यवसाय को 100 करोड़ का नुकसान हो चुका है. उन्होंने बताया कि हमारी पहली और प्रमुख मांग है कि एक्साइज ड्यूटी जो एक फीसदी बढ़ाया गयी है, उसे वापस लिया जाए. अपनी मांग को लेकर व्यवसायियों ने सिलीगुड़ी महकमा शासक वैभव श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा.
Post new comment