।।झारखंड छात्र संघ ने की आंदोलन की घोषणा।।
रांचीः राज्य के प्लस टू उच्च विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा बिना नियमावली की हुई है. राज्य में प्लस टू उच्च विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति के लिए नियमावली बनाने का कार्य फिलहाल प्रक्रिया अधीन है.
झारखंड छात्र संघ के अध्यक्ष एस अली ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि मानव संसाधन विकास विभाग ने सूचना अधिकार के तहत जानकारी दी है कि प्लस टू शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी नियुक्ति एवं सेवा शर्त नियमावली 2011 बनाने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है. संघ ने इसके खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है. 10 अप्रैल को झारखंड छात्र संघ जैक का घेराव करेगा.
संघ ने प्लस टू शिक्षक नियुक्ति परीक्षा रद्द करने, 23 मई को होनेवाली शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के लिए सिलेबस जारी करने की मांग की है.
Post new comment