मोतिहारी : जिले के चयनित 16 प्रखंडों में बनने वाले पशु अस्पतालों में तीन जगहों पर निर्माण अब भी अधर में है.निर्माण के लिए विभाग को राशि भी उपलब्ध है.बावजूद, निर्माण में भूमि का नहीं होना आड़े आ रहा है.
बता दे कि निर्माण के लिए चयनित जगहों में पहाडपुर प्रखंड के विशुनपुर मटीअरवा, ठाका प्रखंड के पंचपकडी व छौडादानों प्रखंड के नरकटिया में भूमि के अभाव में निर्माण लंबित है.इसे लेकर पशुपालन विभाग द्वारा लगातार निदेशालय को पत्रचार किया जा रहा है. हालांकि, निदेशालय द्वारा जिला प्रशासन को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. इसके आलोक में जिला प्रशासन ने संबंधित प्रखंड के अंचलाधिकारी को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश देकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर दी.
लेकिन आजतक जमीन नहीं उपलब्ध हो सका है. पदाधिकारी भूमि उपलब्ध कराने में कारगर कदम उठाने के बजाय उक्त जगहों पर सरकारी भूमि नही होने की रट्ट लगाये हुए हैं. विभागीय जानकार बताते हैं कि अस्पताल बनाने को लेकर भवन निर्माण विभाग द्वारा किये गये टेंडर को एक वर्ष होने को है.करीब 30 लाख की लागत से भवन का निर्माण होना है.इधर, निर्माण के लिए संवेदक को भी आर्थिक हानि हो रही है.
Post new comment