थाना प्रभारी और एएसआइ भिड़े

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना कैंपस में थाना प्रभारी राजेंद्र दुबे तथा एएसआइ एमपी सिंह के बीच पहले गाली-गलौज फिर बाद में मारपीट हो गयी.दोनों पुलिस पदाधिकारियों को थाना परिसर में लड़ते देख वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गये.सूचना के बाद पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष कन्हैया सिंह पहुंचे.

उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को समझा कर मामला शांत कराया.हालांकि दोनों पदाधिकारियों ने घटना के बारे में कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया.जानकारी के मुताबिक थाना परिसर में देर शाम एक केस के मामले पर थाना प्रभारी और एएसआइ एक दूसरे को गाली-गलौज करने लगे.कुछ देर बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गयी. सूचना के बाद कन्हैया सिंह पहुंचे.श्री सिंह ने प्रभात खबर को बताया कि यदि पुलिस पदाधिकारी इस तरह की हरकत करते हैं तो समाज के बीच क्या संदेश जायेगा.

This Article Posted on: April 10th, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.