न्यूयॉर्क: बॉलीवुड अभिनेता अभिनेता शाहरुख खान को न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर दो घंटे तक रोककर रखा गया. वे येल यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने गए थे. सूत्रों ने बताया सभी यात्रियों को इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने तुरंत बाहर जाने की मंजूरी दे दी, लेकिन शाहरुख खान को अधिकारियों ने रोककर रखा.
अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने शाहरुख खान को रोके रखने की घटना के लिए गहरा खेद जताया है.शाहरुख खान को न्यूयार्क हवाई अड्डे पर दो घंटे से अधिक रोका गया. न्यू हैवन बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को आज नीता अंबानी के साथ भारत से यहां पहुंचने पर आव्रजन अधिकारियों ने न्यूयार्क हवाई अड्डे पर दो घंटे से अधिक समय तक रोके रखा। शाहरुख येल विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करने यहां आए थे.
रिलायंस इंडस्टरीज के चेयरमेन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और उनके साथ आए बाकी लोगों को तुरंत जाने दिया गया, लेकिन शाहरुख को रोक लिया गया और करीब दो घंटे बाद आव्रजन क्लीयरेंस दी गई.
सूत्रों ने बताया कि 46 वर्षीय अभिनेता को दोपहर बाद दो बजे एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करना था और चार बजे वह येल विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने वाले थे.
हालांकि वह संवाददाता सम्मेलन के लिए निर्धारित समय से तीन घंटा देरी से पहुंचे और उनका एक घंटा चलने वाला व्याख्यान भी शाम छह बजे के आसपास शुरु हो पाया.
विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करते हुए शाहरुख ने तंज करते हुए कहा, जब भी मुझे खुद पर गुमान होने लगता है तो मैं अमेरिका का एक चक्कर लगा लेता हूं। यहां के आव्रजन अधिकारी मेरी सारी हेकडी निकाल देते हैं. शाहरुख ने कहा कि इस तरह के हालात में भी उनके पास उनकी छोटी छोटी सफलताओं का खजाना है.
शाहरुख ने कहा, वह ( आव्रजन अधिकारी ) हमेशा मुझसे पूछते हैं कि मेरा कद कितना है और मैं हमेशा झूठ बोलता हूं कि मेरा कद पांच फुट दस इंच है. अगली बार मैं थोडा और दुस्साहसी होने वाला हूं. अगर वह मुझसे पूछेंगे, मेरा रंग क्या है तो मैं कह दूंगा गोरा. सूत्रों ने बताया कि इससे पूर्व जब यह मालूम हुआ कि शाहरुख को न्यूयार्क के व्हाइट प्लेंस हवाई अड्डे पर रोक लिया गया है तो येल विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने वाशिंगटन स्थित अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क विभाग और आंतरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से इस बारे में संपर्क किया.
उन्होंने बताया कि शाहरुख खान इस पूरे प्रकरण से बहुत परेशान थे और विश्वविद्यालय के अधिकारियों को उन्हें सामान्य करने में लंबा वक्त लगा.
शाहरुख कल रात भारत वापस लौट आए. उन्हें कनैक्टीकट येल विश्वविद्यालय ने अपनी प्रतिष्ठित चब फैलोशिप प्रदान की. फैलोशिप के अंतर्गत खान ने विश्वविद्यालय के सैकडों छात्रों, उनके अभिभावको, फैकल्टी और भारत अमेरिकी समुदाय के अन्य सदस्यों को येल परिसर में संबोध्ति किया.
अपना संबोधन शुरु करने से पहले खान ने कहा कि उनकी उडान काफी लंबी थी और वह अमेरिका लाने के लिए अंबानी के शुक्रगुजार हैं.
Post new comment