ePaper

बड़कागांव: स्कूलों में हुआ प्रबंधन समिति का पुनर्गठन

Updated at : 04 Sep 2014 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
बड़कागांव: स्कूलों में हुआ प्रबंधन समिति का पुनर्गठन

बड़कागांव. झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा बड़कागांव के स्कूलों में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया. बड़कागांव आदर्श मवि में अभिभावकों की उपस्थिति कम होने के कारण पुनर्गठन नहीं हो पाया. राजकीय कन्या मवि में पर्यवेक्षक शिक्षक हेमेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठन किया गया. अध्यक्षता मुखिया लीलावती देवी व संचालन सुधाकर नाथ पांडेय ने किया. […]

विज्ञापन

बड़कागांव. झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा बड़कागांव के स्कूलों में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया. बड़कागांव आदर्श मवि में अभिभावकों की उपस्थिति कम होने के कारण पुनर्गठन नहीं हो पाया. राजकीय कन्या मवि में पर्यवेक्षक शिक्षक हेमेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठन किया गया. अध्यक्षता मुखिया लीलावती देवी व संचालन सुधाकर नाथ पांडेय ने किया. सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त द्वारिका नाथ सिंह को अध्यक्ष चुना गया. सदस्य संजय गुप्ता, रीता देवी, रिंकी देवी, सीता देवी, शीला देवी, बिमला देवी, देवलाल महतो, सुरेंद्र कुमार, यदु प्रसाद दांगी, रविकांत तिवारी को बनाया गया. डाडीकला उर्दू मवि में प्रबंधन समिति पुनर्गठन को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता मो अयूब ने की. बैठक में सर्वसम्मति से बरकत तुल्ला को अध्यक्ष, मैमून निशा उपाध्यक्ष, सदस्य मन्नान अंसारी, किताबुद्दीन निशा सदस्य चुना गया. मिर्जापुर प्राथमिक विद्यालय में सचिव सेराज अंसारी की देखरेख में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन हुआ. सर्वसम्मति से अध्यक्ष अरुण कुमार, उपाध्यक्ष कांती देवी, सदस्य नंदलाल, शकीना खातून, मो अख्तर, नूसरत परवीन को सदस्य चुना गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola