मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के आइजी कॉलोनी में रविवार की देर रात जमीनी विवाद में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये, सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, आइजी कॉलोनी के हरिशंकर पासवान का पूर्व से राजू पासवान के साथ जमीनी विवाद चला आ रहा है. हरिशंकर पासवान ने बताया कि देर रात स्थानीय वार्ड पार्षद राजा विनीत के इशारे पर राजू पासवान आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ घर में घुस कर लाखों रुपये की लूटपाट करते हुए घर के महिला सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया. यहीं नहीं, उसके बेटे धीरज का सिर भी फोड़ दिया.
उनके घर में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया.वहीं दूसरे पक्ष के राजू पासवान का कहना है, हरिशंकर पासवान ने अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस कर उसके घर के सदस्यों को मारपीट कर बाथरूम में बंद कर दिया गया है.सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की.पुलिस का कहना है कि इन दोनों के बीच पूर्व से जमीनी विवाद का मामला चला रहा है.
कई बार दोनों के बीच पंचायती भी हो चुकी है.दोनों पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.मामले की जांच की जा रही है.वही स्थानीय वार्ड पार्षद राजा विनीत ने अपने उपर लगाये गये आरोप के बारे में कहा, आने वाले नगर निगम चुनाव में फंसाने की नीयत से यह सोची समझी साजिश है.मैं अपने फुफेरे भाई के छेका में शहर से बाहर हूं.हरिशंकर पासवान गत नगर निगम चुनाव में निकटतम प्रत्याशी के प्रस्तावक थे.इस कारण से वे मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे है.
Post new comment