मुखिया व दो पंचायत रोजगार सेवक पर गबन की प्राथमिकी

मोतिहारी : सदर प्रखंड अंतर्गत रामसिंह छतौनी पंचायत के मुखिया जया देवी सहित पंचायत रोजगार सेवक जीवेश कुमार मिश्र व प्रमोद कुमार पर मनरेगा योजना में आठ लाख 25 हजार रुपये गबन करने के आरोप में कार्यक्रम पदाधिकारी ने मुफसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है.

कार्यक्रम पदाधिकारी ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि मुखिया व पंचायत रोजगार सेवक द्वारा संयुक्त हस्ताक्षर से मनरेगा के विभिन्न योजनाओं में राशि की अग्रीम निकासी कर ली गई है, जबकि पंचायत में कही काम नहीं हुआ है. संबंधित पदाधिकारियों द्वारा बार-बार निर्देश देने के बावजूद भी न तो काम किया गया नहीं राशि वापस की गई.

उन्होंने कहा है कि मुखिया जया देवी व पंचायत रोजगार सेवक जीवेश कुमार मिश्र के संयुक्त हस्ताक्षर से योजना संख्या 2/10-11,3/10-11, 4/10-11, 5/10-11, 6/10-11,7/10-11,8/10-11, 11/10-11,12/10-11 में दो सितम्बर 2010 को अलग-अलग चेक नम्बर से 3,90000 की राशि निकाली गई है. वहीं मुखिया व पंचायत रोजगार सेवक प्रमोद कुमार के संयुक्त हस्ताक्षर से 29 दिसम्बर 2010 को 1,75000, तीन जनवरी 2011 को 1,60000 तथा 23 जनवरी 2011 को 1,00000 कुल 4,37000 रुपया की राशि निकाली गई है.

कार्यक्रम पदाधिकारी ने प्राथमिकी में इस बात का भी जिक्र किया है कि योजना संख्या 9/10-11 व11/10-11 को छोड किसी भी योजना का काम नहीं हुआ है, सिर्फ मिट्टी का छिड़काव कर राशि का उठाव कर लिया गया है.किसी भी कार्य के लिए कार्यालय से न तो मास्टर रोल और मापी पुस्तिका कराया गया है,बिना अभिलेख तैयार किये राशि का उठाव बार-बार की गई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

मुखिया भी दर्ज करा चुकी हैं प्राथमिकी मुखिया जया देवी ने तीन-चार रोज पूर्व पंचायत रोजगार सेवक जीवेश कुमार मिश्र पर 5,50000 रुपया गबन की प्राथमिकी दर्ज करा चुकी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि विभिन्न योजनाओं में बिना काम किये धोखाधड़ी से राशि का उठाव कर लिया और काम पूरा नहीं किया. इस मामले में भी में मुफसिल थाना में एक प्राथमिकी दर्ज है.

This Article Posted on: April 17th, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.