फांसीदेवा : महिला चाय श्रमिक की हत्या का मामला सुलझा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2014 3:39 AM
सिलीगुड़ी: फांसीदेवा थाना क्षेत्र में एक चाय श्रमिक महिला की हत्याकांड मामले को पुलिस ने आठ दिन में सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य तीन अभी भी फरार है. पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला की हत्या जमीन को लेकर की गई है. यह वारदात एक […]
सिलीगुड़ी: फांसीदेवा थाना क्षेत्र में एक चाय श्रमिक महिला की हत्याकांड मामले को पुलिस ने आठ दिन में सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य तीन अभी भी फरार है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला की हत्या जमीन को लेकर की गई है. यह वारदात एक सितंबर यानि सोमवार की सुबह हुई थी.
फांसीदेवा थाना क्षेत्र के कोचूमणिजोत के वाशिंदा श्यामलाल लाकड़ा की पत्नी मंजू लाकड़ा (50) उस दिन सुबह अपने साइकिल से गिरिशचन्द्र चाय बागान काम के लिए जा रही थी. रास्ते में सातबिल के सुनसान जगह पर पांच लोगों ने मिलकर मंजू की हत्या की थी. इनमें शिब्रू लाकड़ा व छोटू लाकड़ा को आज गिरफ्तार कर लिया गया. वही अन्य तीन हत्यारे अभी भी फरार हैं. खबर की पुष्टि करते हुए फांसीदेवा थाना के प्रभारी के फोनिंग ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मंजू की हत्या की गई है. श्यामलाल लाकड़ा की विधाननगर इलाके में बड़ी जमीन है, इस पर स्थानीय कुछ दबंग किश्म के लोगों की नजर गड़ी हुई है.
पहले श्यामलाल अपनी पत्नी व परिवार के साथ विधाननगर में इसी जमीन पर रहता था, लेकिन जमीन को लेकर स्थानीय लोगें के साथ आये दिन विवाद होने पर वह अपने परिवार को लेकर फांसीदेवा के कोचूमणिजोत में रहने लगा. के फोनिंग ने बताया कि मंजू की हत्या करने के बाद इन लोगों ने जमीन विवाद से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ही मंजू को डायन का नाम दे दिया था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों हत्यारे को कल सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जायेगा. फरार अन्य तीन हत्यारे को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










