पकड़ा गया वांछित अपराधी नवीन सिंह, कई मामले दर्ज

बोधगया : बोधगया थाना सहित अन्य थानों का वांछित अपराधी नवीन सिंह सोमवार को पकड़ा गया. थानाध्यक्ष टीएन तिवारी ने बताया कि बोलेरो लूट सहित कई कांडों में पुलिस नवीन की तलाश कर रही थी.

गया पुलिस की विशेष टीम ने सोमवार को बोधगया में पकड़ा गया. उसके साथ दो अन्य अपराधी औरंगाबाद निवासी सुजीत सिंह व फतेहपुर निवासी डब्लू सिंह को भी पकड़ा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि नवीन सिंह अपना जुर्म स्वीकार किया है.

21 मार्च को डहेरिया बिगहा में हत्या कर फेंके गये शव की पहचान भी कर ली गयी है. वह शव नवादा के पवन कुमार का था. उसकी पहचान नवीन सिंह ने की. उसने पुलिस को बताया कि पुलिस को चकमा देने के लिए स्वयं( नवीन) की कद काठी के एक व्यक्ति का अपहरण कर हत्या कर शव को फेंका गया था. मृतक के पॉकेट में अपना पर्स व तसवीर रख दी गयी थी, जिससे पुलिस भ्रमित हो सके. पुलिस ने तीनों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है.

This Article Posted on: April 17th, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.