अब नहीं खुलेगी शराब की नयी दुकान : मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अब राज्य में शराब की नयी दुकान नहीं खोली जायेगी. राजस्व संग्रहण से जुड़े विभागों को कंप्यूटरीकृत कर टैक्स की वसूली ऑनलाइन की जायेगी. सोमवार को वे पिछले वित्तीय वर्ष के राजस्व संग्रहण की समीक्षा कर रहे थे. इस मौके पर उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष के लिए विभागों को राजस्व संग्रहण का नया लक्ष्य दिया.

हर विभाग बनाएं कार्ययोजना
श्री मोदी ने अधिकारियों से लक्ष्य हासिल करने को लेकर हर विभाग में कार्ययोजना बनाने को कहा. उन्होंने उत्पाद एवं निबंधन विभाग को उत्तर प्रदेश, हरियाण एवं दक्षिण भारत के एक-दो राज्यों का भ्रमण कर वहां की कर संग्रहण प्रणाली का अध्ययन कर स्टडी रिपोर्ट बनाने को कहा.

उन्होंने कहा, परिवहन विभाग एसबीआइ के अलावा अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों से संपर्क कर ऑनलाइन टैक्स वसूली की व्यवस्था सुनिश्चित करे. राष्ट्रीय उच्च पथ एवं राज्य उच्च पथ तथा अन्य व्यावसायिक परिक्षेत्रों में विकसित भूमि की पहचान कर उसका मूल्य वर्ष के मध्य में भी पुनरीक्षित करना आवश्यक हो गया है.

ग्रामीण क्षेत्र में दो साल पर तथा शहरी क्षेत्र में हर वर्ष भूमि का मूल्य पुनरीक्षित करने की व्यवस्था है. वित्तीय वर्ष 2012- 13 में विभागों के लिए राजस्व संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

इस वर्ष के लिए 15,695 करोड़ रुपये संग्रह करने का लक्ष्य दिया गया है. इसमें सबसे ज्यादा वाणिज्य कर विभाग को 10,271 करोड़ रुपये का संग्रह करना है. पिछले वित्तीय वर्ष में इस विभाग को 8,530.70 करोड़ संग्रहित करने का लक्ष्य इस विभाग को मिला था. इस अवधि में विभाग ने 8,442.74 करोड़ रुपये की वसूली की है जो लक्ष्य का 98.97 प्रतिशत था.

This Article Posted on: April 17th, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.