हैदराबाद : स्मार्टफोन बनाने वाली सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स ने ग्लैक्सी एस एडवांस तथा ग्लैक्सी पाकेट पेश कर अपने ग्लैक्सी स्मार्टफोन रेंज का आज विस्तार किया.
सैमसंग इंडिया के प्रमुख (मोबाइल तथा आईटी) रंजीत यादव ने कहा कि प्रदर्शन के मामले में ये स्मार्टफोन बेहतर है तथा ग्राहकों को नया अनभुव मिलेगा.
सैमसंग के पास 19 स्मार्टफोन का रेंज है जिसकी कीमत 7,350 रुपये से लेकर 38,250 रुपये तक है. यादव ने कहा कि मोबाइल फोन बाजार में सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी फिलहाल 44.7 प्रतिशत है. कंपनी ने इस साल इसे बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है.
Post new comment