शैलेंद्र हटे, सतनाम नये प्रधान

-झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी का चुनाव-

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह को हटाकर उनके स्थान पर साकची गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन सरदार सतनाम सिंह सिद्धू को नया प्रधान नियुक्त कर दिया गया है.इसकी घोषणा सीजीपीसी के प्रधान सरदार इंदरजीत सिंह ने सामूहिक रूप से कर दी.इसके बाद उन्हें सरोपा प्रदान कर सम्मानित किया गया.

चुनावी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ : शैलेंद्र सिंह
झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि आनन-फानन में झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी का चुनाव कराये जाने की प्रक्रिया गलत है.बिना प्रक्रिया पूरा किये चंद लोगों ने मिलकर प्रधान बदल दिया.सतनाम सिंह सिद्धू से उन्हें कोई विरोध नहीं हैं, लेकिन बिना प्रक्रिया पूरा किये एसा करना सही नहीं है.अब तो कहीं भी दस लोग बैठ कर झारखंड का प्रधान चुन लेंगे.

This Article Posted on: April 18th, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.