बच्चे ने पूछा सवाल, टीचर ने लात-घूंसे से दिया जवाब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Sep 2014 8:45 AM
पटना: बच्चे ने पूछा सवाल, तो टीचर ने लात-घूंसे से दिया जवाब. मामला कंकड़बाग के पहाड़ी स्थित आरपीएस स्कूल का है. टीचर की पिटाई के बाद छात्र के नाक से ब्लीडिंग के साथ ही श्रवण शक्ति पर भी असर पड़ा है. पीएमसीएच की रिपोर्ट में उसके कान के परदे में हेयर स्क्रे च पाया गया. […]
पटना: बच्चे ने पूछा सवाल, तो टीचर ने लात-घूंसे से दिया जवाब. मामला कंकड़बाग के पहाड़ी स्थित आरपीएस स्कूल का है. टीचर की पिटाई के बाद छात्र के नाक से ब्लीडिंग के साथ ही श्रवण शक्ति पर भी असर पड़ा है. पीएमसीएच की रिपोर्ट में उसके कान के परदे में हेयर स्क्रे च पाया गया. घटना को लेकर परिजनों में जबरदस्त आक्रोश है और वे इसके खिलाफ हाइ लेवल कंप्लेन करने की तैयारी कर रहे हैं.
अंग्रेजी शिक्षक ने की पिटाई : छात्र प्रत्यय सागर (14) स्कूल की नौवीं कक्षा के सेक्शन बी में पढ़ता है. मंगलवार को वह समय से स्कूल पहुंचा. दोपहर में करीब 12 बजे अंग्रेजी की कक्षा थी, जिसे शिक्षक गोपाल कृष्णा ले रहे थे. उन्होंने कक्षा में ही अनाउंस किया कि सेकेंड टेस्ट में भी पहले टेस्ट के परफॉर्मेस के आधार पर नंबर मिलेगा. दरअसल प्रत्यय बारिश की वजह से पहला टेस्ट अटेंड नहीं कर पाया था और उसे शून्य नंबर मिला था. दूसरा टेस्ट भी खराब होने की आशंका को देख उसने सवाल पूछा कि ऐसा क्यों? टेस्ट में तो मेधा के आधार पर अंक मिलना चाहिए. टीचर को कुछ बात खराब लगी और उन्होंने छात्र को लात-घूंसे से पीटना शुरू कर दिया. पिटाई से उसके नाक से ब्लीडिंग हुई. छात्र ने प्रिंसिपल से भी इसकी शिकायत की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया.
घर पहुंचने पर परिजनों को मिली जानकारी
परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब प्रत्यय दोपहर ढ़ाई बजे घर पहुंचा. उसने पहले मां को यह बात बतायी. मां ने तत्काल नगर निगम की पीआरडीए शाखा में कार्यरत पति दीपक कुमार को फोन पर सूचना देकर घर बुलाया. पिता ने पीएमसीएच में जांच करायी. शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और कान के परदे पर भी हेयर स्क्रैच पाया गया. अस्पताल में पुलिस को जानकारी दिये जाने पर उन्हें अगमकुआं थाने में मामला दर्ज कराने की सलाह दी. पीड़ित छात्र के आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को प्राचार्य से बात करने के बाद मामले में कार्रवाई के संकेत दिये हैं.
मामले की जानकारी नहीं है. मैं मामले की जानकारी लेता हूं. प्रिंसिपल से अभी बात नहीं करा सकूंगा.
केसरी जी, जनसंपर्क अधिकारी, आरपीएस ग्रुप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










