नगर थाने से नहीं जायेगी बिजली

देवघर : नगर थाने को जिला का पहला सोलर थाना बनने का गौरव प्राप्त हुआ है.10 लाख की लागत से नये नगर थाना भवन की छत पर सोलर संयंत्र लगाया गया है. इससे पांच किलो वॉट बिजली पैदा होगी.राज्य के 77 थानों में सोलर संयंत्र लगाने की अनुमति सरकार से मिली है, जिसमें देवघर नगर थाना भी शामिल है.

सोलर संयंत्र के चालू हो जाने से अब थाने में कभी भी बिजली नहीं जायेगी.अब बिजली के कारण थाने को कोई काम प्रभावित नहीं होगा.चाहे वह सीडीआर निकालने का मामला हो या फिर ऑन लाइन एफआइआर का.इससे पहले देवघर भी सोलर सिटी बन चुका है. केंद्रीय मंत्री फारुक अब्दुल्ला ने इसका उदघाटन भी किया था. पांच किलो वॉट बिजली से पूरा थाना भवन जगमगायेगा. इससे कंप्यूटर, सीएफएल, पंखा आदि आसानी से चलेगा.

नये थाने में होगा स्वागत कक्ष
नया नगर थाना आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा.यहां लोगों के लिए स्वागत कक्ष बनाया गया है.साथ ही पुलिसकर्मियों के रहने के लिए शौचालय युक्त बैरक बनाया गया है. इसके अलावा हाजत में भी अटेच बाथरूम है.महिला व पुरूष के लिए अलग-अलग हाजत है.आरोपियों को डिटेन करने के लिए पूछताछ कक्ष भी बनाया गया है.सिरिस्ता, एसएचओ कक्ष, कंप्यूटर रूम, ओडी पदाधिकारी कक्ष भी बन कर तैयार है.इसके अलावा 10 केवीए के साउंड लेस जेनरेटर की भी आपूर्ति नगर थाने में की गयी है.

This Article Posted on: April 18th, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.