16,252 ट्रेन चालकों की होगी बहाली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Sep 2014 8:57 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर: रेलवे में 16,252 सहायक ट्रेन ड्राइवरों की बहाली होगी. 10वीं, इंटर, आइटीआइ पास के लिए यह सुनहरा मौका होगा. 18-33 वर्ष के युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. बहाली होने पर उन्हें 20,800 रुपये का वेतनमान मिलेगा. मालूम हो कि रेलवे में सेफ्टी कैटेगरी (रर्निग स्टॉफ) में बड़ी संख्या में सहायक ट्रेन ड्राइवर […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: रेलवे में 16,252 सहायक ट्रेन ड्राइवरों की बहाली होगी. 10वीं, इंटर, आइटीआइ पास के लिए यह सुनहरा मौका होगा. 18-33 वर्ष के युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

बहाली होने पर उन्हें 20,800 रुपये का वेतनमान मिलेगा. मालूम हो कि रेलवे में सेफ्टी कैटेगरी (रर्निग स्टॉफ) में बड़ी संख्या में सहायक ट्रेन ड्राइवर का पद रिक्त है. इससे मौजूदा ट्रेन ड्राइवरों पर काम का बोझ बढ़ गया है. इतना ही नहीं, गुड्स ट्रेन ड्राइवरों से यात्री ट्रेन में डय़ूटी ली जा रही है.

बहाली के लिए आंदोलन

रेलवे में सहायक ट्रेन ड्राइवरों की बहाली के लिए ऑल इंडिया रेलवे र्निग स्टॉफ एसोसिएशन लंबे समय से आंदोलन कर रहा है. राष्ट्रीय महामंत्री कॉमरेड एमएन प्रसाद ने सेफ्टी कैटेगरी में पद रिक्त रहने से हो रहे नुकसान से बोर्ड और मंत्रलय को अवगत कराया था. मंत्रलय के निर्देश पर बोर्ड ने 16,252 पद पर सहायक ट्रेन ड्राइवरों की बहाली पर अपनी सहमति प्रदान की है.

600 सहायक ट्रेन ड्राइवरों का प्रोमोशन अटका

सहायक ट्रेन ड्राइवरों के पद रिक्त होने के कारण टाटानगर समेत चक्रधरपुर डिवीजन में 600 सहायक ट्रेन ड्राइवरों का प्रोमोशन अटका हुआ है. ऑल इंडिया रेलवे र्निग स्टॉफ एसोसिएशन टाटा ब्रांच के सचिव पारस कुमार ने बताया कि सहायक ट्रेन ड्राइवरों के प्रोमोशन को लेकर रेल प्रशासन पर लगातार दबाव बनाया गया है. उम्मीद है जल्द ही उन्हें प्रोमोशन मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola