केंद्र को भेजी गयी सिफारिश

रांची : गृह विभाग ने राज्यसभा चुनाव 2010 की सीबीआइ जांच से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. विभाग ने यह कदम मुख्यमंत्री द्वारा की गयी अनुशंसाओं के आलोक में उठाया है. मुख्यमंत्री की अनुशंसाओं के आलोक में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए केंद्र से सीबीआइ जांच की सिफारिश की है.

केंद्रीय गृह मंत्रलय द्वारा राज्य सरकार की अनुशंसा स्वीकार किये जाने के बाद रांची सीबीआइ राज्यसभा चुनाव 2010 की भी जांच करेगी. राज्यसभा चुनाव 2010 की जांच के लिए अलग से प्राथमिकी दर्ज नहीं की जायेगी.

19 अप्रैल को दर्ज की गयी प्राथमिकी में इसे शामिल कर लिया जायेगा. राज्यसभा चुनाव 2010 में हार्स ट्रेडिंग की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने छह विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.

हालांकि, निगरानी ने सिर्फ चार ही विधायकों को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी. निगरानी ने इस मामले में चुनाव आयोग को जांच के परिणाम से संबंधित किसी तरह की जानकारी नहीं दी है.

This Article Posted on: April 21st, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.