लंदन : ट्वाईलाइट स्टार ऐश्ले ग्रीन अपने एक दोस्त की शादी में अपने पूर्व साथी निक जोनाज के साथ दिखीं.
कॉन्टैक्ट म्यूजिक की रिपोर्ट के अनुसार, यह 25 वर्षीय अभिनेत्री शादी समारोह में निक के साथ हाथ में हाथ डाले दिखीं. यह शादी थी उनके प्रेमी रिव कार्नी की बहन पैरिस और ग्रेग की.
उन दोनों ने साथ में फोटो भी खिंचवाई लेकिन दोनों के बीच में ऐसी कोई भावना नहीं देखी गई.
ग्रीन ने अपने ट्विटर पर यह पोस्ट किया, बधाई हो पैरिस कार्नी और ग्रेग गाबरे. आप दोनों ही इस संसार में आज रात का सबसे सुंदर जोडा हो.
Post new comment