कोलंबो : श्रीलंका की विपक्षी पार्टी जेवीपी ने आरोप लगाया है कि देश के उर्जा और बिजली क्षेत्र में भारतीय कंपनियों का दखल बढता जा रहा है.
पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने कल संवाददाताओं से कहा, ''भारत के लोगों का लक्ष्य देश के तेल आयात, भंडारण और खुदरा बिक्री में अपना प्रभुत्व कायम करना है.'' उन्होंने कहा कि सरकारी सिलोन पेट्रोलियम कारपोरेशन वित्तीय समस्याओं से जूझ रही है जिससे भारतीयों को स्थानीय उर्जा क्षेत्र में प्रभुत्व बढाने में मदद मिल रही है.
उन्होंने कहा, ''देश का एक तिहाई खुदरा पेट्रोलियम बिक्री कारोबार का कार्य इंडियन ऑयल कारपोरेशन को सौंपा गया जबकि इतना ही भारत पेट्रोलियम को आवंटित किया गया है.'' उन्होंने कहा, ''भारतीय समपुर कोयला बिजली संयंत्र के जरिये बिजली उत्पादन क्षेत्र में भी उतर रहे हैं.''
Post new comment