ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2014 6:12 AM

विज्ञापन

बिहटा : शनिवार को बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग में नेउरा गंज के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद डाला, जिससे बाइक सवार ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया. वहीं, एक युवक को गंभीर अवस्था में पटना रेफर किया गया. मृतक की पहचान,पटना ,रूपसपुर ,जनकपुरी कॉलोनी निवासी अनिल कुमार के 21 वर्षीय पुत्र विकास कुमार […]

विज्ञापन
बिहटा : शनिवार को बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग में नेउरा गंज के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद डाला, जिससे बाइक सवार ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया. वहीं, एक युवक को गंभीर अवस्था में पटना रेफर किया गया. मृतक की पहचान,पटना ,रूपसपुर ,जनकपुरी कॉलोनी निवासी अनिल कुमार के 21 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में की गयी. घायल की पहचान रवींद्र कुमार सिंह के 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की जा रही है.
इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये व ट्रकचालक को पकड़ कर जम कर कर पिटाई करते हुए मुख्य सड़क को जाम कर हंगामा किया. घटना की सूचना पर दानापुर डीएसपी राजेश कुमार सहित बिहटा व शाहपुर थानों की पुलिस ने पहुंच आक्रोशितों को समझाने -बुझाने के बाद चालक को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेज दिया. जानकारी के अनुसार विकास अपने दोस्त राहुल कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर बिहटा कि तरफ आ रहा था. इस दौरान तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रहे दस चक्कोंवाले ट्रक ने सामने से धक्का मार दिया .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन