कोलकाता: न्यूटाउन के एक्शन एरिया-3 स्थित एक बहुमंजिली इमारत की छत से बुधवार तड़के एक युवती ने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. मृतका की शिनाख्त सोनिया सरकार (24) के रूप में की गयी है. पुलिस ने बताया कि वह अपने फ्लैट में अकेली रहती थी.
मानसिक तनाव की वजह से उसने इमारत से छलांग लगा दी. गंभीर हालत में उसे विधाननगर महकमा अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. न्यूटाउन थाना की पुलिस घटना की जांच कर रही है.
Post new comment