नयी दिल्ली : शानदार फार्म में चल रहे वीरेंद्र सेहवाग के लगातार तीसरे अर्धशतक और माहेला जयवर्धने के साथ पहले विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने शुक्रवार को आइपीएल के मैच में मुंबई इंडियंस को 37 रन हराया. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी की और पांच विकेट पर 207 रन बनाये. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम नौ ओवर में 170 रन ही बना सकी.
नदीम का जलवा
झारखंड के बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम ने शानदार गेंदबाजी की और 35 रन देकर दो विकेट झटके. नदीम के अलावा दिल्ली की ओर से इरफान पठान और उमेश यादव ने दो-दो विकेट लिये.
इससे पहले टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का मुंबई के कप्तान हरभजन सिंह का फैसला गलत साबित हुआ जब अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए सेहवाग ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा. ऐसा करनेवाले वह तीसरे बल्लेबाज हो गये. उन्होंने सिर्फ 39 गेंद में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 73 रन बनाये.
Post new comment