जयराम रमेश ने माओवादियों को दी हिंसा छोडने की सलाह

दुमका (झारखंड): केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने आज माओवादियों से कहा कि वह बंदूक छोडे और मुख्यधारा में आएं. रमेश ने कहा कि महात्मा गांधी और गौतम बुद्ध की धरती पर हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ऐसे किसी (चरमपंथी) संगठन के लिए दरवाजे खुले हैं जो चुनाव लडकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं क्योंकि बुद्ध और गांधीजी की धरती पर हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है.’ ’

रमेश ने कहा कि देश के कुल 78 माओवाद प्रभावित जिलों में से 17 झारखंड में हैं और इस समस्या से सिर्फ तेज प्रगतिशील कार्यों से निपटा जा सकता है. मंत्री ने जिले के ढाका गांव में महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से संचालित रेशम उत्पादन प्रजनन केंद्रों का जायजा भी लिया.

This Article Posted on: April 29th, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.