शशि के खिलाफ चाजर्शीट शीघ्र

धनबाद : एसपी रविकांत धान ने कहा है कि सुरेश हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त अनिमेष सिंह उर्फ शशि सिंह व तीन अप्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस फरार घोषित कर चुकी है.

एक अप्राथमिकी में मनोज सिंह के स्थायी पता का सत्यापन चल रहा है. अनुसंधान में गवाहों के बयान व अन्य कई ठोस साक्ष्य मिले हैं. रांची से हत्या में प्रयुक्त खोखा व खून लगे कपड़े, कालीन की एफएससएल रिपोर्ट आ चुकी है. पुलिस शीघ्र ही शशि के खिलाफ चाजर्शीट दाखिल करेगी.

इस दिशा में कार्रवाई की जा रही है. एसपी ने कहा कि शशि समेत अन्य अभियुक्तों के मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है. अभियुक्त कोई भी हो, कानून अपना काम कर रहा है. फरार घोषित होने के बाद भी पुलिस शशि की गिरफ्तारी का प्रयासरत है. पुलिस टीम तीन-तीन राज्यों में शशि व गुर्गों को खोज कर रही है. कानून से बड़ा कोई नहीं है.

घंटों चली बैठक
एसपी ने सुरेश हत्याकांड की जांच में लगी स्पेशल टीम के पुलिस अधिकारियों के साथ रविवार की देर शाम तक बैठक की. केस डायरी व चाजर्शीट में अंकित की जाने वाले बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ.

एसपी ने टीम को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किये. शशि की शादी पर भी चर्चा हुई. शशि की गतिविधियों से कानूनी रूप से अनुसंधान में और मजबूती मिलेगी. बैठक में तीन डीएसपी, दो इंस्पेक्टर व तीन दारोगा शामिल थे.

This Article Posted on: April 30th, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.