जून तक तीन और अनाथों की सजेगी डोली

देवघर : रिमांड होम में जून तक तीन और अनाथों की डोली सजने वाली है. इसके लिए बाल कल्याण समिति सुयोग्य वर की तलाश में जुटी है. रिमांड होम में शादी लायक अब मात्र तीन ही लड़कियां हैं. यह लड़कियां अनाथ हैं.

बचपन से रिमांड होम में ही रह रही हैं. इनके माता-पिता का अब तक पता नहीं चल पाया है. इसीलिए प्रशासन अब उनकी शादी कराने की सोच रहा है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके.

शादी कर खुश हैं लड़कियां
सुषमा, सोनू के अलावा लाडो, उषा, सौम्या, मीना, पिंकी की भी गृहस्थी जिला प्रशासन के पहल पर बस चुकी है. सारी लड़कियां रिमांड होम में बचपन से ही रह रही थीं. प्रशासन की पहल पर सभी की शादी हुई. अभी सभी अपने-अपने पति के साथ खुश हैं.

रिमांड की जितनी भी लड़कियों की शादी हुई है, सभी खुश हैं. अब बस तीन ही लड़कियां होम में बच गयी हैं. उनकी भी शादी जून तक करा दी जायेगी.- मनोरमा सिंह, सदस्य, बाल कल्याण समिति

This Article Posted on: April 30th, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.