मृतक के परिजनों से मिले मंत्री

-मंत्री की पायलट कार के धक्के से हुई थी मौत-

सिलीगुड़ी : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के कथित तौर पर पायलट कार के धक्के से बुरी तरह से घायल हुई महिला फुलोरानी बर्मन (65) की मौत विगत शनिवार की देर रात हो गयी थी.इस घटना के मद्देनजर राज्य के उत्तर बंगाल विकास मामलों के मंत्री गौतम देव सोमवार को मृतका के परिजनों से मिले.शोकग्रस्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की.

उन्होंने मृतका के अंत्येष्टी के लिये तत्कालिक तौर पर पांच हजार रुपये मृतका के परिजनों को दिया. मृतका के परिजनों द्वारा नौकरी की मांग किये जाने पर उन्होंने कहा कि उनके स्तर पर जो हो सकेगा वह करेंगे. गौरतलब है कि माटीगाड़ा के चंपापट्टी निवासी फुलोरानी बर्मन विगत शुक्रवार को माटीगाड़ा से अपने घर जा रही थी तभी हुए हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. बाद में उक्त महिला की मौत शनिवार देर रात एनबीएमसीएच में हो गयी थी.

This Article Posted on: April 30th, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.