सहायक प्रोफेसर. 3,364 पदों के लिए आ रहे आवेदन, और बढ़ेंगे दो हजार पद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2014 1:47 AM
पटना: सूबे के विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर की बहाली के लिए करीब दो हजार पद और बढ़ेंगे. शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों से विज्ञापन में दी गयी रिक्तियों के अलावा आवश्यक पदों की संख्या मांगी है. विवि से मिलने के बाद विभाग उसे बिहार लोक सेवा आयोग को भेजेगा और फिर से करीब दो हजार पदों […]
पटना: सूबे के विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर की बहाली के लिए करीब दो हजार पद और बढ़ेंगे. शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों से विज्ञापन में दी गयी रिक्तियों के अलावा आवश्यक पदों की संख्या मांगी है.
विवि से मिलने के बाद विभाग उसे बिहार लोक सेवा आयोग को भेजेगा और फिर से करीब दो हजार पदों के लिए वैकेंसी निकाली जायेगी. फिलहाल दस विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गयी है. आयोग ने 3,364 पदों की वैकेंसी निकाली है और इसके लिए आवेदन भी भरे जा रहे हैं. इसमें कई विषयों की वैकेंसी नहीं निकाली गयी है. संगीत, मगही, पाली, बुद्धिस्ट स्टडीज, कंप्यूटर समेत कुछ अन्य विषय शामिल हैं.
शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों के 25 फीसदी पदों को रिजर्व करते हुए बचे 75 फीसदी यानी 3,447 पदों को भरने के लिए बीपीएससी को रिक्तियां भेजी थीं, लेकिन संगीत, मगही, पाली, बुद्धिस्ट स्टडीज, कंप्यूटर समेत कुछ अन्य विषयों के करीब 83 पदों पर वैकेंसी नहीं निकल सकी. आधिकारिक सूत्रों की मानें, तो जिन विषयों की वैकेंसी नहीं निकली है, उसकी फ्रेश वैकेंसी निकलेगी. कई विषय जिनका विज्ञापन निकल चुका है, उसमें भी बढ़ोतरी होगी. विभाग ने विश्वविद्यालयों से आवश्यक पदों की संख्या की रिपोर्ट मांगी है. इसे बीपीएससी को भेजा जायेगा. इसके बाद बीपीएससी कुछ विषयों के पदों को वर्तमान में चल रही नियुक्ति प्रक्रिया में जोड़ देगा और जो नये विषय के पद आयेंगे उसके लिए फ्रेश वैकेंसी निकाली जायेगी. इसमें रिजर्व रखे गये 25 फीसदी बैकलॉग शामिल नहीं है. असिस्टेंट प्रोफेसर की चल रही बहाली प्रक्रिया के बाद उस पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










