मुजफ्फरपुर : शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के कॉलेज अध्यक्ष शशिभूषण सिंह का स्थानांतरण कर दिये जाने के विरोध में कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल बुधवार को एक बार फिर शुरू हो गयी. रविवार से लगातार तीन दिनों तक कॉलेज बंद रहने के कारण संघ ने हड़ताल को स्थगित कर दिया था.
हालांकि बुधवार को इस आंदोलन में शामिल कॉलेज के आधे से अधिक कर्मचारी काम पर वापस लौट गये. इससे स्नातक पार्ट वन के छात्र-छात्रओं ने फॉर्म भरा.
इधर, हड़ताल पर कई कर्मचारी बैठे हैं. जिला मंत्री डॉ शंकर दयाल पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिना हकीकत जाने एक तरफा फैसला लिया है. उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से कर्मचारी शशिभूषण सिंह के स्थानांतरण के फैसले पर तत्काल रोक लगाने की मांग की.
डॉ पांडेय ने ऐसा नहीं होने की स्थिति में जिले के सभी कॉलेजों में आंदोलन शुरू किये जाने की चेतावनी दी. कर्मचारियों को कॉलेज इकाई के मंत्री अमरेंद्र कुमार कनक ने भी संबोधित किया.
Post new comment