सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम वार्ड नंबर 43 अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 हिमाली शहीद नगर से भानुनगर तक सड़क मरम्मत की मांग को नगर निगम बोर्ड मीटिंग में बार-बार उठाने के बावजूद फायदा नहीं हो पाया.सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किये जाने का आरोप वार्ड पार्षद रागिनी सिंह ने लगाया है.
उन्होंने कहा कि विगत वर्ष 31 दिसंबर को बोर्ड मीटिंग में ये मुद्दा उठाया गया था तो पीडबल्यूडी विभाग के एमआइसी कृष्ण चंद्र पाल ने कहा कि इसके लिए वर्क आर्डर हो चुका है जल्द की काम शुरू हो जायेगा.उन्होंने कहा कि विगत जनवरी में भी सड़क मरम्म्त का मुद्दा उठाया गया लेकिन कहा गया कि यह काम सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्रधिकरण की ओर कराया जायेगा.
उन्होंने कहा कि मार्च महीने में मेयर को ज्ञापन दिया गया तो उन्होंने एक सप्ताह के अंदर काम शुरू कराने की बात कही. वार्ड नंबर 43 की जनता पिछले दो दिनों से एनएच 31 पर पथावरोध कर रही है.उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की ओर से वार्ड की जनता को गुमराह किया जा रहा है कि पार्षद बोर्ड मीटिंग में रास्ता मरम्मत का मुद्दा उठाती ही नहीं है.यह बात कह कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है. वह बार-बार इस मुद्दे को उठाती रही हैं लेकिन बोर्ड द्वारा इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
Post new comment