अब जाम नहीं, स्प्रे से छाएगी खुमारी..

लंदन: अब नशे के आगोश में जाने के लिए ओठों से जाम को लगाने की जरुरत नहीं है. शोधकर्ताओं का दावा है कि एक स्प्रे से ही आप पर खुमारी छा सकती है.

समाचार पत्र‘डेली मेल’ के मुताबिक डेविड एडवर्डस और फिलिप स्टार्क के नेतृत्व वाले दल ने एक ऐसा स्प्रे तैयार किया है, जिसके बदन पर छिडकने भर से नशे का अहसास होता है.

इस स्प्रे को द‘डब्ल्यूएएचएच क्वांटम सेंसेशन’ नाम दिया गया है. इसे बुधवार को पेरिस में पेश किया गया. स्टार्क ने कहा,‘‘इसे तैयार करने से पहले हमने खुद से यही पूछा था कि ऐसा मुमकिन है कि शराब पिए बिना भी नशे का अहसास हो सकता है.’’इस स्प्रे में अल्कोहल की मात्र भी होगी. इन लोगों ने वादा किया कि इस उत्पाद का इस्तेमाल करने वाले लोग शराब का लुत्फ उठाएंगे.

This Article Posted on: May 4th, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.