पर्स काट उड़ायी 50 हजार की रकम

सहरसा : शुक्रवार को शहर के बीचों बीच शंकर चौक के समीप होटल कोसी निवास परिसर स्थित बैंक ऑफ शाखा में रुपये जमा करने गयी एक महिला क ा उच्चकों ने पर्स काट लिया. महिला के पर्स में 50 हजार थे.

डीबी रोड निवासी जन वितरण प्रणाली की विक्रे ता पीड़िता ममता देवी ने बताया कि वह ग्रामीण बैंक से 50 हजार रुपये की निकासी कर कोसी निवास स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में अपने अकाउंट में पैसा जमा करने आयी थी.

उन्होंने कहा कि 50 हजार रुपये के अलावा वह अपने घर से भी 27 हजार रुपये लेकर अकाउंट में जमा कर पीडीएस के उठाव के लिए बैंक ऑफ इंडिया में एसएफसी के अकाउंट में रुपये जमा कराने आयी थी. काउंटर पर रुपये जमा करने के समय ही भीड़ में शामिल उच्चकों ने पीछे से पर्स में ब्लेड मार कर रुपये उड़ा लिये.

पीड़िता द्वारा रुपये गायब होने के बाद रोते-बिलखते शाखा प्रबंधक बद्री प्रसाद के पास अपनी शिकायत दर्ज करायी. वहीं शाखा प्रबंधक ने पीड़िता द्वारा शिकायत किये जाने पर स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही.

This Article Posted on: May 5th, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.