-हिलेरी क्लिंटन आज आयेंगी कोलकाता-
कोलकाता : सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच राइटर्स बिल्डिंग में जब अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलेंगी, तो उनके बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है. बताया जा रहा है कि बांग्लादेश के तीस्ता समझौता व खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर बातचीत हो सकती है.
श्रीमती क्लिंटन दूसरी बार कोलकाता के दौरे पर रविवार को यहां पहुंच रही हैं.सोमवार को वह मुख्यमंत्री से मिलेंगी. बांग्लादेश से सीधे वह कोलकाता आ रही हैं. बातचीत में बांग्लादेश के साथ हुए तीस्ता समझौते पर वह ममता बनर्जी से बात कर सकती हैं.रविवार से ही बांग्लादेश की विदेश मंत्री मणि दीपू भी भारत के दौरे पर रहेंगी.वह रविवार को मुख्यमंत्री से मिल सकती हैं, ऐसी संभावना जतायी जा रही है.व्यापारिक संबंधों को लेकर भी बातचीत की उम्मीद जतायी जा रही है.
राज्य में अमेरिकी निवेश को लेकर भी हिलेरी बातचीत कर सकती हैं.राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्य में आइटी या बायोटेक आदि के क्षेत्र में निवेश का बेहतर अवसर हो सकता है. श्रीमती क्लिंटन की यह दूसरी कोलकाता यात्र है.इसके पहले वह 1997 में मदर टरेसा की अंत्येष्टि में आयी थीं.इनकी यात्र को देखते हुए राइटर्स बिल्डिंग,राजभवन की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गयी है. महानगर में भी सुरक्षा के इंतजाम रखे गये हैं.एफबीआइ की दो टीमें लगातार यहां दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा ले रही है.राइटर्स को नये सिरे से सजाया जा रहा है.रंगीन लाइटें उनके स्वागत के लिए लगायी जा रही हैं.
Post new comment