सारधा चिटफंड घोटाले में नया मोड़, सिंगापुर में मिली संपत्ति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2014 4:56 AM
कोलकाता : सारधा चिटफंड घोटाले में नया मोड़ आया है. देश के विभिन्न महानगरों में सारधा की संपत्ति के साथ-साथ अब विदेशों में भी सारधा की संपत्ति का पता चला है. सारधा कांड की जांच के मद्देनजर सीबीआइ की एक टीम एक प्रभावशाली लोगों को साथ लेकर सिंगापुर गयी है. सीबीआइ अधिकारी के अनुसार सिंगापुर […]
कोलकाता : सारधा चिटफंड घोटाले में नया मोड़ आया है. देश के विभिन्न महानगरों में सारधा की संपत्ति के साथ-साथ अब विदेशों में भी सारधा की संपत्ति का पता चला है. सारधा कांड की जांच के मद्देनजर सीबीआइ की एक टीम एक प्रभावशाली लोगों को साथ लेकर सिंगापुर गयी है.
सीबीआइ अधिकारी के अनुसार सिंगापुर में छह ट्रस्ट के बैंक एकाउंट का पता चला है. इसके साथ ही वहां सारधा की कुछ संपत्तियों का भी पता चला है. सारधा की ओर से उसकी खरीदारी की गयी थी. सीबीआइ अधिकारियों के अनुसार जिन एकाउंटों का पता चला है, उनमें सुदीप्त सेन के पैसे रखे जाते थे. उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय को विदेशों में रुपये भेजने की जानकारी मिली थी. अब उसकी पुष्टि हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










