बंगाल को 4000 करोड़

-राज्य में ग्रामीण सड़कों की दशा सुधरेगी-
-नक्सल प्रभावित जिलों पर विशेष जोर-

कोलकाता : पश्चिम बंगाल को गांवों में सड़कों की दशा सुधारने के लिए चार हजार करोड़ रुपये मिलेंगे. केंद्रीय पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने शनिवार को यहां बताया कि यह रकम इसी वित्तीय वर्ष में राज्य को दी जायेगी.

केंद्र की यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ऋण ब्याज भुगतान स्थगन मुद्दे पर केंद्र से कोई ठोस आश्वासन अभी तक नहीं मिला है.केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 2012 में 9700 किलोमीटर ग्रामीण सड़क के विकास के लिए 4000 करोड़ रुपये निर्धारित किये गये हैं. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के विकास का कार्य पिछले पांच वर्षो से लंबित है.

राज्य की ओर से माओवाद प्रभावित जिले मेदिनीपुर, पुरुलिया और बांकुड़ा में 4000 किलोमीटर के रास्ते के लिए डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेजा जायेगा.प्रस्ताव मिलने के बाद परियोजनाओं को दो से तीन हफ्ते में मंजूर कर लिया जायेगा. श्री रमेश ने आश्वस्त किया कि वह राज्य के कूचबिहार और दार्जिलिंग जिलों को पिछड़ा जिला घोषित करने की मांग पर जरूर विचार करेंगे.

This Article Posted on: May 6th, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.