- मैनुगढ़ा के पास चालक ने खोया नियंत्रण
- 15 गंभीर रूप से घायल रिम्स में
रांची/खूंटी : खूंटी-रांची मार्ग पर खूंटी जिले के कालामाटी स्थित मैनुगढ़ा के पास रविवार शाम ट्रक पलट गया. घटना में चालक सहित चार लोगों की मौत हो गयी. 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सभी को रिम्स में भरती कराया गया है.
सभी घायल कालामाटी व अरगोड़ी के रहनेवाले हैं. ट्रक (जेएच 01 एक्स 1543) पर सवार होकर सभी लोग भुसूर टोली में छेका में शामिल होने आये थे. शाम करीब 5.30 बजे कालामाटी लौट रहे थे. इस बीच मैनुगढ़ा के पास चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया. ट्रक सड़क के नीचे उतर गया.
गड्ढे में पलट गया. चालक बंधना कच्छप की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसी दौरान खूंटी एसपी के बॉडीगार्ड रांची से लौट रहे थे. उन्होंने घायलों को रिम्स में भरती करवाया. दो महिला और युवक ने रिम्स लाये जाने के दौरान दम तोड़ दिया.
Post new comment