- परमाणु सहयोग, आतंकवाद और अफगानिस्तान पर चर्चा -
नई दिल्ली : अमेरिकी की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ भेंट के दौरान असैन्य परमाणु सहयोग, आतंकवाद, अफगानिस्तान और पाकिस्तान की स्थिति, सुरक्षा समेत महत्वपूर्ण रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई तथा हिलेरी ने सिंह को हाल की अपनी चीन यात्र के बारे में बताया.
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि एशिया के तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में यहां पहुंची हिलेरी ने रेस कोर्स रोड स्थित मनमोहन सिंह के आवास पर उनसे मुलाकात की जिसके दौरान दोनों पक्षों ने आर्थिक सहयोग बढाने के तौर तरीकों पर चर्चा की और सिंह ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अवसरों को रेखांकित किया.
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि उनका देश खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का मार्ग खोलने और भारत सरकार द्वारा कई आर्थिक सुधार के बारे में आशान्वित है.
दोनों पक्षों ने ईरान और भारत समेत अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के साथ तेहरान के सहयोग के सभी पहलुओं पर भी चर्चा की.
Post new comment