-स्वजलधारा योजना-
जसीडीह : लोकायुक्त की सख्ती के बाद स्वजल धारा योजना में हुई गड़बड़ी के मामले में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति सुजानी के अध्यक्ष एवं सचिव पर प्राथमिकी दर्ज हो गयी है.सोमवार को पीएचइडी के कनीय अभियंता रणवीर प्रसाद सिंह ने जसीडीह थाने में अध्यक्ष मुंशी हेम्ब्रम व सचिव जीवन हांसदा पर 80 हजार, 839 रुपये गबन करने का मामला दर्ज कराया.
क्या है मामला
देवघर प्रखंड सुजानी गांव में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन कर छह लाख 65 हजार रुपये पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता द्वारा दिया गया था. उक्त समिति द्वारा 5, 84,161 रुपये खर्च किया गया. शेष राशि वापसी के लिए विभाग से निर्देश दिया गया, बावजूद समिति ने राशि वापस नहीं की. इसके बाद डीसी के निर्देश पर समिति के अध्यक्ष व सचिव दोनों पर 80 हजार, 839 रुपये गबन की प्राथमिकी जसीडीह थाने में दर्ज करायी गयी.मामले में 420,406,34 आइपीसी के तहत मुंशी हेम्ब्रम व सचिव जीवन हांसदा को अभियुक्त बनाया गया है.
Post new comment