सईद को कानून के दायरे में लाना चाहता है अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि वह 2008 के मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद को कानून के दायरे में लाना चाहता है चाहे इसके लिए सईद के खिलाफ पाकिस्तान की अदालत में या अमेरिकी अदालत में या फिर कहीं और मुकदमा चलाया जाए.

विदेश विभाग के प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि पाकिस्तान मुंबई हमले में संलिप्त लश्कर ए तैयबा के संस्थापक सईद को सजा दिलाना सुनिश्चित करे और इसलिए हाल में उसके बारे में सूचना देने वाले को एक करोड डॉलर का इनाम देने की घोषणा की गई है.

टोनर ने कहा, ‘‘इनाम की घोषणा के समय कई तरह की अटकलें लगाई गईं कि ऐसा हमने क्यों किया जबकि सबको पता है कि सईद पाकिस्तान में है. हम चाहते हैं कि पाकिस्तान अपने अधिकारियों से कहे कि इस व्यक्ति को कानून के दायरे में लायें.’’ टोनर ने कहा, ‘‘सईद के खिलाफ सुनवाई पाकिस्तानी अदालत में हो या अमेरिका की अदालत में या कहीं भी हो. हम सिर्फ उसे कानून के दायरे में लाना चाहते हैं.’’

भारत की यात्र पर आयी अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि अमेरिका सईद को सजा दिलाने के लिए पाकिस्तान पर दबाव डालेगा. क्लिंटन ने कहा कि उन्हें यह बात अच्छी तरह मालूम है कि पाकिस्तानी सरकार ने इस दिशा में कदम नहीं उठाए हैं और वह चाहती है कि पाकिस्तान आग बढे. क्लिंटन ने कहा, ‘‘आपको उन्हें सजा दिलानी ही होगी जो आपको मारने की कोशिश करते हैं. हम चाहते हैं कि मुंबई हमलों से जुडे लोगों को सजा दिलायी जाए. हो सकता है कि हम जितना समय चाहते हैं, इसमें उससे ज्यादा समय लगे. लेकिन हम आपके साथ हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की कोशिश कर रहे हैं.’’

This Article Posted on: May 8th, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.