केस नहीं निपटाया, तो रुकेगा वेतन : रेल एसपी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2014 7:56 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटानगर रेल एसपी मृत्युंजय किशोर मितु ने लंबित मामलों का निबटारा में हो रही देर के कारण पदाधिकारियों को चेताया. शुक्रवार को हुई क्राइम मीटिंग में रेल एसपी ने सभी रेल थाना प्रभारी और केस अनुसंधान पदाधिकारियों को मामलों का समय पर निबटारा नहीं करने पर वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया. उन्होंने […]

विज्ञापन
जमशेदपुर: टाटानगर रेल एसपी मृत्युंजय किशोर मितु ने लंबित मामलों का निबटारा में हो रही देर के कारण पदाधिकारियों को चेताया. शुक्रवार को हुई क्राइम मीटिंग में रेल एसपी ने सभी रेल थाना प्रभारी और केस अनुसंधान पदाधिकारियों को मामलों का समय पर निबटारा नहीं करने पर वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया.

उन्होंने ट्रेनों में नशा खुरानी का मामला बढ़ने सहित डकैती, लूट, छिनतई, चोरी, छेड़खानी और र्दुव्‍यवहार मामलों का जल्द निबटारा का आदेश दिया. रेल एसपी श्री मितु ने क्राइम मीटिंग में मारपीट के आरोपी एसआर मिश्र (मेंस कांग्रेस के चक्रधरपुर डिवीजन के के पूर्व को-ऑर्डिनेटर) के परमानेंट वारंट के फौरी तामिला के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया.

रेल एसपी ने एसएसपी के साथ की बैठक: रेल एसपी मृत्युंजय किशोर मितु शुक्रवार को जमशेदपुर एसएसपी आमोल वी होमकर के साथ बैठक की. जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola