थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता जरूरी : डॉ रुद्रनाथ

सिलीगुड़ी : थैलेसीमिया से बचने के लिए जागरूक होना जरूरी है. यह एक ऐसी बीमारी है, जिसका काई मुकम्मल इलाज नहीं है. इस बीमारी से बचाव के लिए नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनबीएमसीएच) की ओर से काफी पहल की जा रही है.

ये बातें सिलीगुड़ी के विधायक व सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण के चेयरमैन डॉक्टर रुद्रनाथ भट्टाचार्य ने कही हैं.वह मंगलवार को विश्व थैलेसीमिया दिवस के मौके पर एनबीएमसीएच में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.उन्होंने कहा कि शादी से पहले लड़के व लड़की को खून की जांच करा लेनी चाहिए.

यदि रक्त में थैलेसीमिया के लक्ष्ण एक जैसे पाये जाते हैं, तो उन्हें शादी नहीं करनी चाहिए, ताकि उनकी होनेवाली संतान को थैलेसीमिया की बीमारी न हो. एनबीएमसीएच की ओर से मुफ्त में थैलेसीमिया की जांच की जाती है. साथ एनबीएमसीएच की ओर से विभिन्न कॉलेजों में शिविर लगा कर भी छात्र-छात्रओं के खून की जांच की जाती है. इस मौके पर एनबीएमसीएच के अधीक्षक डॉ सव्यसाची दास समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

This Article Posted on: May 8th, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.