देवघर : सूबे का पहला हर्बल ट्रीटमेंट सेंटर देवघर में खुलेगा. एनआरएचएम की ओर से इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गयी है.देवघर में इस सेंटर को खोलने की संभावना तलाशने के लिए एनआरएचएम डायरेक्टर के निर्देश पर चार सदस्यीय टीम मंगलवार को देवघर पहुंची.टीम का नेतृत्व आयूष के डिप्टी डायरेक्टर डॉ जमालुद्दीन अहमद सिद्दिकी कर रहे थे.
टीम देवघर आयी और सिविल सजर्न डॉ आरएन प्रसाद के साथ बैठक की.डिप्टी डायरेक्टर ने देवघर में झारखंड का पहला हर्बल ट्रीटमेंट हब सेंटर खोलने के लिए सहयोग मांगा.देवघर दौरे के क्रम में टीम ने आयूष अस्पताल का भी निरीक्षण किया.वहां की सुविधाओं से रू-ब-रू हुए. निरीक्षण के बाद डॉ सिद्दिकी ने कहा कि देवघर आयूष अस्पताल में पर्याप्त जगह है, जहां हब सेंटर स्टार्ट किया जा सकता है. उनकी मीटिंग डीसी और सिविल सजर्न के साथ हुई है.दोनों ही अधिकारियों ने पूरा सहयोग का आश्वान दिया है. टीम रांची लौटते ही रिपोर्ट सौंपेगी. उसके बाद सेंटर खोलने की प्रक्रिया पूरी होगी.डॉ सिद्धिकी ने कहा कि यह इलाज अच्छा और सस्ता भी होगा, जिसका लाभ सभी उठा सकते हैं.
टीम में कौन-कौन थे : डिप्टी डायरेक्टर (आयूष) डॉ जमालुद्दीन अहमद सिद्दिकी, एनआरएचएम(आयूष) के समन्वयक डॉ अनुज कुमार मंडल,एनआरएचएम के क्वालिटी कंट्रोलरडा दीपक कुमार तुबिद.
क्या-क्या होगा हर्बल ट्रीटमेंट सेंटर में
इसमें यूनानी, आयुव्रेदिक, होम्योपैथिक,योगा, पंचकर्मा आदि से इलाज होगा.सभी विभाग के लिए अलग-अलग चिकित्सा विशेषज्ञ रहेंगे.सबसे बड़ी खूबी होगी कि एक ही छत के नीचे सभी तरह का इलाज संभव होगा.
Post new comment