पार्टियां चलेंगी चाल, 19 का इंतजार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2014 6:37 AM
विज्ञापन
रांची :झारखंड की राजनीति में तसवीर 19 अक्तूबर के बाद ही साफ होगी. भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का पूरा दमखम और साख फिलहाल हरियाणा-महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में लगा है. इन राज्यों का चुनाव परिणाम 19 अक्तूबर को आने वाला है. महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव परिणाम पर झारखंड में राजनीतिक दलों का दावं-पेंच निर्भर करेगा. […]
विज्ञापन
रांची :झारखंड की राजनीति में तसवीर 19 अक्तूबर के बाद ही साफ होगी. भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का पूरा दमखम और साख फिलहाल हरियाणा-महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में लगा है.
इन राज्यों का चुनाव परिणाम 19 अक्तूबर को आने वाला है. महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव परिणाम पर झारखंड में राजनीतिक दलों का दावं-पेंच निर्भर करेगा. हरियाणा-महाराष्ट्र में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा, तो झारखंड में भी एकला चलो के फॉमरूले को आजमाया जायेगा. राजनीतिक गलियारे में अटकलें लगायी जा रही है कि इन दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम पर ही भाजपा का अगला कदम निर्भर करेगा.
इन राज्यों में परिणाम अनुकूल नहीं रहे, तो पार्टी बैकफुट पर आयेगी. झारखंड में भी गंठबंधन की संभावना तलाशेंगे. राज्य में भाजपा के साथ गंठबंधन को लेकर अंदर खाने में बात भी चल रही है. आजसू और झाविमो को लेकर अटकलें लगायी जा रही है. इधर, यूपीए फोल्डर में भी पार्टियां अपनी गोटी इन दोनों राज्यों के चुनाव के बाद ही चलेंगी. कांग्रेस-झामुमो के बीच गंठबंधन की बातचीत बढ़ी है, लेकिन सीटों को लेकर तनातनी है. कांग्रेस इन राज्यों में बेहतर नहीं कर पायी, तो झारखंड में साख बचाने की चुनौती होगी.
भाजपा को भी रोकने की चुनौती और मजबूरी में ये दल साथ आ सकते हैं. यूपीए फोल्डर में जल्द से जल्द गंठबंधन का दबाव बनाया जा रहा है.
छोटे दल भी होंगे गोलबंद
झारखंड के अलग-अलग हिस्से में निर्दलीय और छोटे दलों की अपनी-अपनी जमीन है. हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव के बाद इन दलों को भी अपनी जमीन बचाने की चुनौती होगी. मधु कोड़ा, एनोस एक्का, भानु प्रताप शाही जैसे नेताओं के दलों की अपने-अपने इलाके में पैठ है. ये दल भी किसी क्षेत्रीय पार्टी के साथ चुनावी तालमेल बना सकते हैं. झाविमो के साथ छोटे दलों की बातचीत भी हुई है. झाविमो गंठबंधन करने के बजाय इनके लिए सीट छोड़ सकता है. उधर तृणमूल कांग्रेस, मासस जैसे दल भी समीकरण बनायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










