रामगढ़ रोड आज से 24 घंटे चालू!

रामगढ़ : एनएच 33 पर रविवार की सुबह से 24 घंटे आवागमन शुरू हो जायेगा. चुटुपालू घाटी में हार्ड रॉक (पत्थर) काटने के लिए एनएच 33 को एक मई की रात से (12 बजे से सुबह पांच बजे तक) आवागमन रोक दिया गया था.

एनएचएआइ के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने रोक लगायी थी. रोक की अवधि 13 मई की सुबह पूरी हो जायेगी. बंद के दौरान ब्लास्टिंग कर हार्ड रॉक काटा जा रहा था. रात में दूसरे मार्गो से वाहन रांची से रामगढ़ पहुंच रहे थे.

पत्थर की पूरी कटाई नहीं
हालांकि जितनी पत्थर कटाई का लक्ष्य था, वह पूरा नहीं हो पाया है. कार्य कर रही ठेका कंपनी के लोगों का कहना है कि अगर एक सप्ताह पहले की तरह रात में काम करने दिया जाता, तो काम पूरा हो जाता. पत्थर कटाई का काम पूरा नहीं हो पाया है.
चुटुपालू घाटी में चल रहा एनएच का काम

* एक मई की रात से रोका गया था आवागमन
* रात में घाटी में काटा जा रहा था हार्ड रॉक
* पत्थर काटने का काम पूरा नहीं हुआ

- यह भी संदेह
* काम अबतक पूरा नहीं हुआ है
* अनुमति मिली, तो आवागमन रोकने की समय सीमा बढ़ायी जा सकती है

- यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एनएचएआइ द्वारा पांच घंटे घाटी में आवागमन बंद करने का अनुरोध फिर से किया जाता है, तो उस पर विचार किया जायेगा. बंद की अवधि बढ़ायी जा सकती है.
डॉ अमिताभ कौशल, उपायुक्त रामगढ़

This Article Posted on: May 13th, 2012

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.