* फिलहाल झारखंड को मिले टॉप संस्थानों के 22 प्रोफेशनल्स
* आइएएपी जिलों के उपायुक्तों को सहयोग करेंगे दो-दो प्रोफेशनल्स
* नामी संस्थानों से पढ़े हैं प्रोफेशनल्स
-मनोज लाल-
रांची : केंद्र सरकार झारखंड के सर्वागीण विकास के लिए 34 प्रोफेशनल्स दे रही है. फिलहाल 22 प्रोफेशनल्स दे दिये गये हैं. ये सभी देश के नामी संस्थानों आइआइटी, आइआइएम, टाटा इंस्टीटय़ूट ऑफ सोशल साइंस आदि से पढ़े हैं. राज्य के 17 आइएएपी जिलों के विकास में हर जिले के हिसाब से दो-दो प्रोफेशनल्स लगाये जा रहे हैं. वे वहां के उपायुक्तों के साथ रहेंगे और विकास कार्यो में सहायता करेंगे. यानी योजना तैयार करने से लेकर उसकी मॉनिटरिंग व क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे. फिलहाल उन्हें मासिक 60 हजार रुपये का भुगतान किया जायेगा. यह राशि केंद्र सरकार देगी. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रलय ने इसकी जानकारी झारखंड सरकार को दी है.
प्रोफेशनल्स की सूची
शीला मतंग, राजीव रंजन, दीप्ति किंडो, निलंजना मोइत्र, तारिक वानी, अरविंद लकड़ा, वेलमती जोंको, निलंजलि कुमार, श्रद्धा भगत, अमित वाल्मीकि, कमरुद्दीन मल्लिक, विनोद चंदरवाल, जयंती कुजूर, श्वेता, मयंक लोधा, नितिन शुक्ला, श्रीकांत पुरवार, वैभव महेश्वरी, अक्षय कश्यप, अश्विनी प्रसाद, राजीव रंजन व विवेकानंद गौतम.
14 से आला अफसर देंगे ट्रेनिंग
राज्य के आला अफसर 14 मई से 16 मई तक प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग देंगे. ओरिएटेंशन ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत इन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा. इन्हें विकास योजनाओं के साथ ही विधि-व्यवस्था के बारे में भी बताया जायेगा. इसमें ग्रामीण विकास, पेयजल स्वच्छता, जल संसाधन सहित अन्य विभागों के सचिवों के साथ ही पुलिस महानिदेशक व आइआइएम निदेशक भी ट्रेनिंग देंगे. ट्रेनिंग के बाद उन्हें काम में लगाया जा जायेगा.
पीएमआरडीएफ को राष्ट्रीय स्तर पर चुना
प्रधानमंत्री रुरल डेवलपमेंट फेलो (पीएमआरडीएफ) का चयन राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रलय ने किया है. इसके बाद ही इन्हें विकास कार्यो में लगाया जा
रहा है.
Post new comment