वॉशिंगटन : एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के लुसियाना प्रांत के भारतीय-अमेरिकी गवर्नर बॉबी जिंदल की अपनी रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिट्ट रोमनी के साथ उप-राष्ट्रपति पद की दावेदारी के लिए चुने जाने की बेहतर संभावनाएं हैं.
न्यूज पोर्टल रियलक्लियरपॉलिटिक्स डॉट कॉम के मुताबिक, उप-राष्ट्रपति पद की बाबत जारी अटकलों के खेल में देश के पहले भारतीय-अमेरिकी गवर्नर थोडे कमजोर पड सकते हैं लेकिन पद की दावेदारी के लिए उनके चुने की संभावनाएं काफी बेहतर हैं.
इस साल फरवरी महीने में रोमनी की दावेदारी का समर्थन करने वाले उटा प्रांत के गवर्नर गैरी हर्बर्ट ने कहा, जहां तक योग्य लोगों की बात है तो वह निश्चित तौर पर अंतिम सूची में हैं जो गवर्नर रोमनी का पूरक हो सकता है.
Post new comment